Hindi-Biography.com

Treasure of Info

  • Home
  • Valentine Day Quotes
  • Vaentine Day Status
  • Valentine Day Shayari
  • Valentine Day Image
  • Valentine Week List

Best 10 Lakar in Sanskrit [सभी सरल संस्कृत लकार टेबल]

By : Ravi Kumar

संस्कृत में लकार हिन्दी में काल और इंग्लिश में Tense के समान है, जो विभिन्न कालों में हुए कार्यों को व्यक्त करने में काम आता है।

ये लकार क्रिया (धातु) के रूप को समय, वचन और पुरुष के अनुसार परिवर्तित करता है। इस वजह से संस्कृत समझने वालों के लिए इसका अध्ययन करना बेहद जरूरी है, जिसे हम इस पोस्ट में आसान शब्दों में पेश कर रहे है-

अनुक्रम

  • Lakar in Sanskrit
    • स्वयं संस्कृत सीखें मात्र 30 दिन में
    • संस्कृत के 10 लकार
    • 1.लट् लकार
    • 2.लोट् लकार (आज्ञा)
    • 3.लङ्‌ लकार (अनद्यतन भूतकाल)
    • 4.लिट् लकार (परोक्ष् भूतकाल)
    • 5.लुङ् लकार(सामान्य भूतकाल काल)
    • 6.ऌङ् लकार (हेतुहेतुमद भूतकाल)
    • 7.विधिलिङ्‌ लकार (चाहिए)
    • 8.ऌट् लकार (सामान्य भविष्यकाल)
    • 9.लुट् लकार (अनद्यतन भविष्यकाल)
    • 10.आशीर्लिङ् लकार (आशीर्वाद देना)

Lakar in Sanskritlakar in sanskrit

क्रिया को स्थितीनुसार सार्थक अर्थ देने वाला संस्कृत लकार 10 प्रकार के होते होते है। इन्हें समय के अनुसार विभक्त किया गया है।
खैर मुख्य रूप से केवल पाँच लकार का सबसे ज्यादा उपयोग होता है, जो है-

1.लट् लकार (वर्तमान काल)
2.लोट् लकार (आज्ञा)
3.लङ्‌ लकार (अनद्यतन भूतकाल)
4.विधिलिङ्‌ लकार (चाहिए)
5.ऌट् लकार (सामान्य भविष्यकाल)

  • Hindi To Sanskrit Translation-5 Easy Rule में संस्कृत अनुवाद

स्वयं संस्कृत सीखें मात्र 30 दिन में

sankrrit svaym shikshak book
Highest Rated Sanskrit Learning Book on Amazon

Buy on Amazon

संस्कृत के 10 लकार

आइये अब इन दस लकार को परिभाषा के साथ समझते है-

1.लट् लकार

जब क्रिया वर्तमान काल में घटित हो तो तब इस लकार का प्रयुक्त होता है।
जैसे अहं पठामि (मैं पढ़ता हूँ)

जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि लकार पुरुष, वचन के अनुसार बदलते है, उसी अनुसार धातु के रूप को बदल सकते है-

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमतित:अन्ति
मध्यमसिथ:थ
उत्तमआमिआव:आम:

2.लोट् लकार (आज्ञा)

जब क्रिया में आज्ञा या आदेश हो तो तब लोट् लकार आता है।
जैसे – त्वं पठ (तुम पढ़ों)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमतुताम्अन्तु
मध्यमअतम्त
उत्तमआनिआवआम
  • Best Sanskrit Alphabet-Letters Chart with HD Picture-PDF

3.लङ्‌ लकार (अनद्यतन भूतकाल)

जब कोई कार्य कल या परसो हुआ हो तो तब उसके अर्थ को व्यक्त करने के लिए इस लकार की जरूरत पड़ती है।
जैसे – सः ह्यः अभवत् (वह कल हुआ था)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमत्ताम्अन्
मध्यमअ:तम्त
उत्तमअम्आवआम
  • Best Vibhakti in Sanskrit Tables-Karak in Sanskrit PDF

4.लिट् लकार (परोक्ष् भूतकाल)

जब कोई कार्य आंखो के सामने ना घटित हो, जैसे कोई ऐतिहासिक घटना। इसे संस्कृत में अनुवाद
करने के लिए इस लकार को उपयोग किया जाता है।
जैसे – राम: रावणं ममार (राम ने रावण को मारा)
इसके अलावा इसका प्रयोग उत्तम पुरुष के लिए स्वपन और उन्मत्त की स्थिति में होता है। जैसे – सुप्तोऽहं किल विलाप (मैंने सोते में विलाप किया)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमअअतुस्उस्
मध्यमथअथुस्अ
उत्तमअवम

5.लुङ् लकार(सामान्य भूतकाल काल)

जब क्रिया वर्तमान काल के ठीक बाद बिता हो, उसके अर्थ को इस लकार से व्यक्त किया जाता है-
जैसे –
अहं पुस्तकं अपाठिषं (मैंने पुस्तक पढ़ी)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमद्ताम्अन्
मध्यमस्तम्त
उत्तमअम्वम
  • Best 10 Sanskrit Dhatu Roop List PDF- संस्कृत धातुरूप

6.ऌङ् लकार (हेतुहेतुमद भूतकाल)

जब एक क्रिया का फल दुसर क्रिया पर निर्भर हो तब इस अर्थ के लिए इस लकार की जरूरत पड़ती है।
इस तरह के वाक्य में एक शर्त और प्राय: दो क्रिया पायी जाती है।

जैसे-

अहं अपठिष्यं तहिं विद्वान अभविषयं (यदि मैं पढ़ता तो विद्वान हो जाता)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमस्यत्स्यताम्स्यन्
मध्यमस्यस्स्यतम्स्यत्
उत्तमस्यमस्यावस्याम
  • Full Sandhi in Sanskrit & Best Rules For Sandhi Viched

7.विधिलिङ्‌ लकार (चाहिए)

जहां चाहिए शब्द आये वहाँ यह लकार आएगा।
जैसे – अहं पठेयम् (मुझे पढ़ना चाहिए)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमएतएताम्एयु:
मध्यमए:एतम्एत
उत्तमएयम्एवएम

8.ऌट् लकार (सामान्य भविष्यकाल)

जब क्रिया ठीक होने वाली हो या जिसमे कल, परसों जैसे विशेषण ना हो। तब इस लकार की जरूरत पड़ती है।
जैसे-
राम: पठिस्यति (राम पढ़ेगा)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमस्यतिस्यत:स्यन्ति
मध्यमस्यसिस्यथ:स्यथ
उत्तमस्यामिस्याव:स्याम:

9.लुट् लकार (अनद्यतन भविष्यकाल)

जब वाक्य में क्रिया आज घटित ना होकर, कल-परसो हो, उसे अनद्यतन भविष्य काल कहते है।

-बीती हुई रात के 12 बजे से आने वाली रात के 12 बजे तक के काल को अद्यतन काल कहते है और आने वाली रात्रि के बारह बजे के बाद के समय को अनद्यतन काल कहा जाता है।

यानि आज रात के 12 बजे के बाद जो क्रिया होने वाला है, उसके लिए ये लकार उपयोग कर सकते है-

जैसे –
ते श्वः विद्यालये भवितारः (वे कल विद्यालय में होंगे)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमतातारौतारस्
मध्यमतासितास्थस्तास्थ
उत्तमतास्मितास्वस्तास्मस्

10.आशीर्लिङ् लकार (आशीर्वाद देना)

इसका प्रयोग आशीर्वाद के अर्थ में होता है।
जैसे – राम: विजियात् (राम विजयी हो)

पुरुषएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमयात्यास्ताम्यासुस
मध्यमयास्यास्तम्यास्त
उत्तमयासम्यास्वयास्म

Tip – काफी लकार हो चुके है, किसको किस वक्त उपयोग करना है। यह बड़ा confusing हो सकता है। इसलिए हम पेश कर रहे है, यह शानदार श्लोक, जो आपको मदद करने वाला है-

लट् वर्तमाने लेट् वेदे भूते लुङ् लङ् लिटस्तथा।
विध्याशिषोलिङ् लोटौ च लुट् लृट् लृङ् च भविष्यति॥

लट् लकार वर्तमान काल में, लेट् लकार केवल वेद में, भूतकाल में लुङ् लङ् और लिट्, विधि और आशीर्वाद में लिङ् और लोट् लकार तथा भविष्यत् काल में लुट्, लृट् और लृङ् लकारों का उपयोग होता है।

Spread the love

Related Posts

  • sanskrit mein gintiSanskrit Mein Ginti-1 To 100 Counting Number in Sanskrit
  • sanskrit alphabetBest Sanskrit Alphabet Letters Chart with HD Picture PDF
  • Sanskrit SandhiFull Sandhi in Sanskrit – Best Rules For Sandhi Viched
  • hindi to sanskrit translationHindi To Sanskrit Translation-5 Easy Rule में संस्कृत अनुवाद

Filed Under: Sanskrit Grammar

Comments

  1. Laxmi says

    at

    I feel there is a mistake in 5. लुङ् लकार(सामान्य भूतकाल काल)
    Please confirm.

    Reply
    • Ravi Kumar says

      at

      Please point out the mistake, will happy to resolve it.

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search The Blog & Hit Enter

Join Us on Social Sites

Facebook
Twitter
Youtube

Latest Posts

  • Best 30 Teddy Day Images
  • [Best 51] Teddy Day Message Status in Hindi [Romantic 2023]
  • [Best 25] Rose Day Image in Hindi-HD Pic रोज डे वॉलपेपर 2023
  • [Best 51] Promise Day Message Status in Hindi- Romantic
  • [Best 60] Valentine Day Wishes Shayari in Hindi

Copyright © 2023 · About Me · Contact Me · Privacy Policy · TOS · Disclaimer · Sitemap · DMCA.com Protection Status