Hindi-Biography.com

Treasure of Info

  • Home
  • Valentine Week List
  • Rose Day Shayari
  • Propose Day Shayari
  • Chocolate Day Shayari
  • Teddy Day Shayari

कैसे एक मात्र तीन साल की लड़की लोगों का दिल जीती ?

By : Ravi Kumar

एक ऐसी लड़की, जो मात्र तीन साल की थी। पर पूरे घर में ना उसके हाथ थमते थे ना ही उसके पाँव। बस उसका एक ही ख्वाब था…. Dancing Dancing। फ्रेंड अब आप जान ही गए होंगे कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूँ। जी हाँ फ्रेंड, मैं बात कर रहा हूँ Evergreen Beauty, Madhuri Dixit Nene की। उन्होंने Actress बनने की कभी भी नहीं सोची। वो तो बस पूरे तन-मन से अपनी “डांसिंग इच्छा” के साथ जीना चाहती थी। पर डांसिंग के प्रति उनकी कड़ी दिवानगी ने उपहारस्वरूप उन्हें बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस बना दिया। जिन्हें हम धक-धक गर्ल और एक दो तीन चार गर्ल के नाम से जानते है। आइये फ्रेंड इस Hindi Biography द्वारा माधुरी दीक्षित नेने को करीब से जानते है….

अनुक्रम

  • Madhuri Dixit Nene Hindi Biography (Wiki)
    • Madhuri Dixit Nene का Parents, Childhood & Education
    • Madhuri Dixit Nene का Bollywood Career
    • Madhuri Dixit Nene का T V Career
    • Madhuri Dixit का Personal Life (Family & Wedding)
    • Quick Fact
    • कुछ सवाल- जवाब
    • कुछ चटपटी बातें

Madhuri Dixit Nene Hindi Biography (Wiki)

madhuri dixit nene hindi biography

Madhuri Dixit Nene का Parents, Childhood & Education

माधुरी दीक्षित का जन्म मुंबई के मिडल क्लास फैमिली में हुआ था। उनकी माँ स्नेहलता दीक्षित और पिता शंकर दीक्षित है। 6 सदस्यीय परिवार में माधुरी सबसे छोटी है। उनकी दो बहिनें, रूपा, भारती और एक भाई अजित है।

जब माधुरी 3 साल की थी, तब से उनकी एक ही इच्छा थी। डांसिंग…. डांसिंग…. इसलिए वो पूरे घर में डांसिंग करती फिरती थी।

बरहाल उनकी प्रारंभिक शिक्षा डिवाइन चाइल्ड हाइ स्कूल से हुई। इस दौरान वे स्कूल की हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जी-तोड़ भाग लेती थी। इससे उनकी डांसिंग स्किल लगातार बेहतरीन होती गई और छोटी से उम्र में ही स्कूल में पोपुलर हो गई।

  • Read Also : कभी Bad World की Queen हुआ करती थी, आज White World की Queen बनने की ओर है। कौन है वो ?

Madhuri Dixit Nene का Bollywood Career

1984 के दिनों में Rajshree Production को एक नयी फिल्म, अबोध के लिए एक फ्रेश लूक वाली हीरोइन की जरूरत थी। उसी प्रॉडक्शन हाउस में काम करने वाले एक व्यक्ति, गोविंद उन्हें जानते थे।

उन्होंने माधुरी को अबोध फिल्म में काम करने के लिए इंवाइट किया। माधुरी के पैरेंट्स कुछ समय तक ना-नुकुर करने के बाद मान गए।

जब तक माधुरी 12 क्लास पास कर मुंबई यूनिवर्सिटी में एड्मिशन ले चुकी थी। इस तरह राजी-नाराजी के बाद माधुरी को अबोध फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यु करने का मौका मिला। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन उनकी एक्टिंग ने सुर्खियां बटोरी। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई भी छोड़ दी।

अगले साल यानि 1985 में उनकी एक मात्र फिल्म आवारा बाप रही, जो दर्शकों का प्यार पाने में नाकामयाब रहा।

1986, 1987 और 1988 के शुरुआत में भी माधुरी के फिल्मों का फ्लॉप शो जारी रहा। माधुरी मजबूत दिल की लेडी है। जिसके कारण लगातार चार सालों तक असफलतायों के वबंडर में फँसने के बाद भी डगमगाई नहीं।

माधुरी कहती है

मैं जो करने की सोचती हूँ, तो उसे करके ही छोड़ती हूँ। मैं कभी भी गलतियों और असफलतायों के लिए रिगरेट महसूस नहीं करती हूँ।

शायद ये माधुरी का विश्वास ही था कि वे सफल होने वाली है और यहीं हुआ। उन्होंने अनिल कपूर के साथ तेजाब फिल्म की। इस फिल्म में माधुरी ने पूरे मन से अपनी डांसिंग स्किल का प्रयोग की। जिसके कारण इस फिल्म का एक गाना, एक दो तीन चार पर उनकी डांसिंग को लोगों ने इतना पसंद किया, वे उन्हें एक दो तीन गर्ल ही कहने लगे। उस साल यह फिल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रही।

पर यह सफलता का दौर 1989 में राम लखन फिल्म तक ही रही और मिथुन चक्रबर्ती के साथ आई उनकी फिल्म प्रेम प्रतिज्ञा फ़ेल हो गई।

पर कुछ कदम आगे ही उनकी सफलता फिल्म त्रिदेव के रूप में इंतेजार कर रही थी। जैकी श्रोफ, सनी देयोल, अमरीश पूरी, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इस फिल्म ने प्रशंसनीय कमाई की।

इस तरह 90 के दशक आते-आते माधुरी हिंदुस्तानी लोगों के दिलों को जीत चुकी थी। यहीं कारण रहा कि आमिर खान के साथ आई उनकी फिल्म दिल सुपर ड्यूपर हिट रही। जिसके लिए उन्हें पहली बार Filmfare Best Actress का Award मिला।

इसके बाद माधुरी हिंदुस्तान में सफल फिल्मों की नई इबारत लिखती चली गई। फिल्म में चाहे हीरो तीनों खान हो या अनिल कपूर या जैकी श्रोफ या संजय दत्त और हीरोइन माधुरी हो तो वो फिल्म हिट ही होती थी।

इसी क्रम उनकी लाजबाव Movies साजन, किशन कन्हैया, बेटा, खलनायक, अंजाम, हम आपके है कौन, शोले, दिल तो पागल है, मोहब्बत, ये रास्ते हैं प्यार के, हम तुम्हारे है सनम रही।

2002 में बनी उनकी देवदास फिल्म केवल भारत में ही पोपुलर नहीं रही बल्कि उसकी पोपुलिरिटी की गूंज सात समुंदर पर Cannes Film Festival में भी सुनने को मिला। इस फिल्म ने कमाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए वर्ल्ड वाइड 53 करोड़ की कमाई की। करियर की नियमितता के अनुसार यह फिल्म माधुरी की अंतिम फिल्म रही क्योंकि वे जबतक शादी कर चुकी थी और अपनी गृह-गृहस्थी बसाने के लिए डेनवर चली गई।

पर वो ज्यादा दिन तक सिल्वर स्क्रीन से दूर ना रह सकी, उनकी चाहत ने उन्हें दुबारा भारत ला ही दिया। उन्होंने 2007 में भारत आकार आजा नचले फिल्म की। इसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांसिंग की हाइ क्लास को छुई, पर पता नहीं लोगों को क्यों यह फिल्म रास नहीं आई। पर माधुरी के काम की लगातार प्रशंसा होती रही।

  • Read Also : न ही वो फिल्मी बैकग्राउंड से है, न ही उसके पास थिएटर का अनुभव है, फिर भी वो रोमांटिक एक्ट्रेस है

Madhuri Dixit Nene का T V Career

इसके बाद माधुरी ने डेढ़ इश्किया और गुलाबी गैंग की, जो ठीक-ठाक रही और बाद में वे टीवी स्क्रीन पर भी नजर आई। वो नच बलिये और झलक दिखला जा के कई सीजन की जज रह चुकी है, जो डांसिंग के प्रति उनकी दिवानगी को दर्शाता है।

उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल को सीखाने के उद्देश्य से उन्होंने ऑनलाइन डांस एकेडमी, Dance With Madhuri, खोली है, जहां हर कोई डांस सीख सकता है।

Madhuri Dixit का Personal Life (Family & Wedding)

साजन फिल्म के निर्माण के दौरान माधुरी संजय दत्त को डेट कर रही थी। पर अंत में संजय दत्त ने रिचा शर्मा से शादी कर ली।

इसके बाद माधुरी ने भी 17 अक्तूबर 1999 को डॉ. श्रीराम माधव नेने के साथ सदा के लिए शादी  के बंधन में बंध गई। श्रीराम एक सर्जन है, जो लॉस अंजिलोस, अमेरिका में काम करते है। माधुरी के दो बेटे अरिन और रियान है।

  • Read Also : कभी उसे पेट भरने के लिए केवल रोटी और आचार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज वो Bollywood Queen है, कैसे ?

Quick Fact

Date of birth – मई 15, 1967

Age – 49 वर्ष (2016)

Birth Place / Home Address – मुंबई

Height – 5’4”

Weight – 54 KG

Nickname – बबली

First Movie / Debut Film – अबोध

Husband – Shri Ram Madhav Nene

Father – Late Shankar Dixit

Marriage Date – October 17, 1999

Children – Arin Nene, Raayan Nene

Mother – Snehlata Dixit

Sisters – Rupa, Bharati

Brother – Ajit Dixit

Education – 12th

  • Read Also : श्रद्धा डॉक्टर बनना चाहती थी, पर एक घटना के कारण बन गई ACTRESS, कैसे ?

कुछ सवाल- जवाब

क्या वे स्मोक करती है – नहीं

क्या वे ड्रिंक्स लेती है – नहीं

Hobbies – गाना सुनना

Favourite Actor– Gregory Peck

Favorite Actress – Ingrid Bergman, Nargis,

Favourite Movie – गंगा जमुना, शोले, पड़ोसन

Favourite Color – ऑरेंज

Boyfriend / Love Affairs – Sanjay Dutt

  • Read Also : स्पीड 180 किमी॰ प्रति घंटा , डर 0%, उम्र 40 साल, वो एक मर्द नहीं, एक औरत थी

कुछ चटपटी बातें

1। पूरे बॉलीवुड में Madhuri Dixit एक मात्र कलाकार है, जिन्होंने रिकॉर्ड 13 बार Filmfare Award के लिए नॉमिनेशन पायी।

2। जब माधुरी की शादी श्रीराम माधव नेने के साथ हुई थी, तो श्रीराम बिलकुल भी नहीं जानते थे कि उनकी पत्नी भारत में सुपरस्टार है।

चूंकि श्रीराम हिन्दी फिल्म देखते ही नहीं थे, इसलिए वो अपनी पत्नी माधुरी के पोपुलरिटी को नहीं जान पाये। पर वे अब उनकी फिल्में देखते है और गर्व फिल करते है।

3। जब भारत – पाकिस्तान के बीच कार्गिल युद्ध चल रहा था। तब पाकिस्तानी सेना ने कहां, हमें माधुरी दीक्षित दे दों और जम्मू-कश्मीर ले लो। पर भारतीय सेना नहीं रुकी। वे उनपर गोलियां चलाते रहे और ज़ोर से ज़ोर से कहते रहे,

ये लो माधुरी का प्यार।

  • Read Also : कौन थी वो, जिसकी एक स्माइल से करोड़ो दिल धड़कता था ?

If You like it, please share and comment.

Spread the love

Related Posts

  • Faiz Fazal30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यु करना आसान नहीं, मजबूत हौसलों की जरूरत होती है | फैज फज़ल की पूरी कहानी
  • Urvashi-Rautelaकैसे मात्र 17 साल की खूबसूरत लड़की बन गई Miss Asian Super Model?
  • p v sindhuकौन है अपने से कई गुणी ऊंची रैंकिंग वाली खिलाड़ियों को मिनटों में हराने वाली ?
  • Bipin Rawatक्या वजह थी, सीनियर्स होते हुए भी इन्हें Army Chief बनाया गया ? Bipin Rawat की पूरी कहानी

Filed Under: Actress, Trending Now

Comments

  1. Jeetu says

    at

    Awesome

    Reply
  2. rakesh mani says

    at

    My aap ka bahut bara fane hu maduri jee

    Reply
  3. palash says

    at

    Bahut hi badiya post Ravi ji

    Mera ek sawal hai, kya aap mujhe bata sakte ki

    aapke is blog pe kitne pageviews hote h per day.

    Reply
    • Ravi Kumar says

      at

      Hi Palash, 2000 Pv per day !!!
      Thanks for your question. Always ask me something.

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search The Blog & Hit Enter

Join Us on Social Sites

Facebook
Twitter
Youtube

Latest Posts

  • Best 30 Teddy Day Images
  • [Best 51] Teddy Day Message Status in Hindi [Romantic 2023]
  • [Best 25] Rose Day Image in Hindi-HD Pic रोज डे वॉलपेपर 2023
  • [Best 51] Promise Day Message Status in Hindi- Romantic
  • [Best 60] Valentine Day Wishes Shayari in Hindi

Copyright © 2023 · About Me · Contact Me · Privacy Policy · TOS · Disclaimer · Sitemap · DMCA.com Protection Status