Hindi-Biography.com

Treasure of Info

  • Home
  • Valentine Week List
  • Rose Day Shayari
  • Propose Day Shayari
  • Chocolate Day Shayari
  • Teddy Day Shayari

Best 4 Coronavirous Essay in Hindi

By : Sitaram Pandit

Covid-19 कहे या कोरोना वायरस, हमारी जिंदगी की अस्त-व्यस्त कर चुकी है। लेकिन धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है। ऐसे में इस समय के लिए आपके लिए Coronavirus Essay हॉट टॉपिक हो सकता है। इसलिए हम आपके लिए Class,1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12 के लिए निबंध पेश कर रहे है।

अनुक्रम

  • Coronavirus Essay
    • कोविड -19  पर निबंध (100 शब्द)
    • कोविड – 19 पर निबंध (200 शब्द )
    • कोविड -19 पर निबंध (300 शब्द )
    • कोविड – 19 पर निबंध (600 शब्द )

Coronavirus Essaycorona virus essay in hindi

कोविड -19  पर निबंध (100 शब्द)

कोरोना वायरस का वैज्ञानिक नाम कोविड-19 है।  यह वायरस सबसे पहले 2019 में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ और धीरे धीरे पूरी दुनिया में पैर फैला चुका है।  अभी तक इस वायरस की दवाई नहीं बनाई जा सकी है।

केवल रोकथाम ही उपचार माना जा रहा है। इस रोग का मुख्य लक्षण सर्दी – जुखाम है। WHO ने इसको महामारी घोषित कर दिया है। इस रोग से अब तक 48 लाख 5 हजार 430 लोग ग्रसित व 3 लाख 18 हजार 554 लोगो की मृत्यु हो चुकी है। भारत में 1लाख 1हजार 1सौ 39 लोग इस महामारी की चपेट में आ चूके है।

कोविड – 19 पर निबंध (200 शब्द )

कोरोना वायरस एक विषाणु युक्त बीमारी है। जो की इन्सानो में बहुत तेजी से फैलता है। डबल्यूएचओ ने इसको महामारी घोषित कर दिया है। क्योंकि इस महामारी ने अबतक 70 से अधिक देशो को अपनी चपेट में ले लिया है।

इस रोग से पीड़ित पहला व्यक्ति चीन के वुहान शहर में साल 2019 में मिला था। इस रोग का शुरुआती लक्षण में सर्दी – जुखाम फिर धीरे -धीरे श्वसन प्रक्रिया में तकलीफ ज्यादा होने लगती है और अंत में इंसान की मृत्यु हो जाती है।

इस रोग से बचाव के लिए अभी तक कोई भी दवा या टीका नहीं बना है। केवल रोकथाम ही उपचार है। चेहरे को छूने से बचें। मास्क पहने या मुंह को ढक कर रखे।

दिन में कम से कम 20 बार हाथ साबुन / सेनेटाइजर से धोये। सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें। किसी से मिलने पर कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए।

इस रोग से अब तक भारत में एक लाख  व दुनिया भर में 5 लाख से ज्यादा लोग इस रोग से संक्रमित हो चुके है।

कोविड -19 पर निबंध (300 शब्द )

कोरोना वायरस कई वायरस का समूह है। जिस में से इस समय कोविड – 19 नामक विषाणु ने उत्पात मचा रखा है। यह विषाणु संक्रमण युक्त रोग है जो एक से दूसरे इंसान में बहुत तेजी से फैलता है।

18 साल पहले सार्स वायरस के कारण से भी दुनिया भर में लगभग 700 लोगो की मौत हुई थी। वह भी कोरोना वायरस की ही प्रजाति थी।

परंतु कोविड-19 ने उसके मुक़ाबले कम ही समय में  दुनिया भर में 5 लाख से अधिक लोगो को संक्रमित कर दिया है। इस कारण विश्व स्वस्थ संगठन ने इस रोग को महामारी घोषित कर दिया है। इस रोग का पहला प्राणी चीन के वुहान शहर में साल 2019 के सितम्बर माह में मिला था। चीन से अमेंरिका से अन्य देशों में भी फैलने लगा।

अब तक इस महामारी ने लगभग 70 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस महामारी को रोकने के लिए अभी तक टीका या दवाई नहीं बनाई जा सकी है। वैज्ञानिक दिन रात खोज कर रहे है। अभी तक केवल रोकथाम ही उपचार माना जा रहा है।

  • क्योंकि यह छूने से फैलता है इसलिए सार्वजनिक स्थानो पर जाने से बचना चाहिए।
  • चेहरे पर मास्क व हाथों में दस्ताने पहना चाहिए।
  • हाथों को दिन में कम से कम 20 बार साबुन या सेनेटाइजर से साफ करना चाहिए।
  • चेहरे को बार-बार न छूये।
  • जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले अन्यथा घर पर ही रहे।
  • मास-अंडे के सेवन से नहीं करना चाहिए।
  • जंगली जानवरो से संपर्क में आने स बचना चाहिए।
  • सर्दी-जुखाम होने पर तुरंत चिकत्सक से सलाह व दवाई लेनी  चाहिए।
  • घर पर मेंहमान न बुलाये।

कोविड – 19 पर निबंध (600 शब्द )

प्रस्तावना :- हर 100 साल में कोई न कोई बीमारी महामारी का रूप ले लेती है। तो इस बार साल 2020 में कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। इस वायरस का पहला जीव चीन में साल 2019 के दिसंबर में मिला था।

यह वायरस बहुत ही सुक्ष्म है। वैज्ञानिको के अनुसार माने तो यह वायरस इंसानी शरीर के बाल से 900 गुना छोटा है। इस वायरस से संक्रमित होने पर इंसान के शरीर में कोई विशेष लक्षण न होने के कारण शोधकर्ताओ को बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना वायरस या कोविड -19 क्या  है : –

कोरोना वायरस अकेला नहीं है, यह कई सारे वायरसों का समूह है। दूसरे शब्दों में कहे तो ये कोरोना वायरस कई सारे वायरसों से मिल कर बना है। इसके बारे में शोधकर्ताओ ने यह भी बताया है कि यह मानव शरीर के बाल से 900 गुना छोटा है।

शोधकर्ताओ अभी तक इस वायरस का टीका या दावा नहीं बना पाये है और यह संक्रमण वाला वायरस है, जो की इंसानी शरीर में बहुत तेजी से फैलता है।

इसके संक्रामण से शुरू में खांसी-बुखार होता है और धीरे – धीरे सांस लेने में तकलीफ इतनी बढ़ जाती है कि इंसान की मौत भी हो जाती है।

कोरोना का पहला मरीज चीन के वुहान शहर में दिसम्बर 2019 में मिला था। चीन से निकल कर ये वायरस अन्य देशो में भी तेजी से फैल रहा है। परंतु चीन के मुक़ाबले अन्य देशो में यह वायरस तेजी से फैला है। यह वायरस खाँसने व छिकने से फैलता है। इसलिए अबतक कोरोना का कोविड – 19 वायरस विश्व के 70 सए अधिक देशो में फैल चुका है और अभी भी निरंतर फैल ही रहा है। इसे रोकने के लिए फिलहाल  रोकथाम ही इसकी दवा है।

कोरोना या कोविड -19 के  लक्षण :-

-इसके संक्रमण से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और 100 डिग्री के भी पार हो जाता है।

-शरीर में थकावट होने लग जाता है।

-सर्दी – खाँसी होने लगती है व सुखी ख़ासी होती है।

-सर में दर्द ।

-गले में खराश।

-आख आना।

-स्वाद या गंध का नुकसान।

-त्वचा पर दाने या उंगली या पैरो की उँगलियो का मालिनी कारन।

-सांस लेने में तकलीफ होना।

-छाती में दर्द या दबाव महसूस होना।

-बातचीत करने में तकलीफ होना।

यदि आपको इस में से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उपचार या बचाव ;-

-क्योंकि कोरोना एक संक्रामण वाला रोग है और यह इंसानों में बहुत तेजी से फैलता है। इस स्वयं को भीड़-भाड़  वाले स्थान पर जाने से बचना चाहिए।

-यदि जाए भी तो मुख पर मास्क लगाए और हाथों में दस्ताने पहनें व शरीर को पूरी तरह से ढक कर जाए।

-हाथों को साबुन या सेनीटाइजर से बार-बार साफ करें।

-बाजार से लाये गए खाद्य सामाग्री व अन्य सामाग्री  को यथासंभव सेनीटाइज़ करें।

-घर से बाहर न निकले अतिआवयश्क काम होने पर ही घर से भर निकले।

-अभी तक इस की दवाई नहीं बनाई गई है, इस कारण इस बीमारी से बचाव ही उपचार है।

उपसंहार:-

कोरोना ने अब महामारी का रूप ले लिए है इस कारण भारत अमेंरिका जैसे देशो में लॉक डाउन करने की नौबत  आ गई है। बचाव ही उपचार है, इस कारण मेंडिकल स्टोरों पर  मास्क व सेनीटइजर की कमी होने लगी है। आम जनता इसके पीछे दौड़ रही है। सरकार ने इससे बचाने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है।

अत: घर में रहे सुरक्षित रहे।

यदि आपको यह निबंध पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के Whatsapp पर जरूर शेयर करें।

Spread the love

Related Posts

  • good friday imageBest 30 Good Friday Message Quotes
  • good friday imageBest 20 Good Friday Image 2020
  • ठंडा का विलोम शब्दThanda Ka Vilom Shabd – ठंडा का विलोम शब्द [वाक्य सहित]
  • अकादमी का पर्यायवाची शब्दAcademy Ka Paryayvachi Shabd–अकादमी का समानार्थी शब्द

Filed Under: Uncategorized

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search The Blog & Hit Enter

Join Us on Social Sites

Facebook
Twitter
Youtube

Latest Posts

  • Best 30 Teddy Day Images
  • [Best 51] Teddy Day Message Status in Hindi [Romantic 2023]
  • [Best 25] Rose Day Image in Hindi-HD Pic रोज डे वॉलपेपर 2023
  • [Best 51] Promise Day Message Status in Hindi- Romantic
  • [Best 60] Valentine Day Wishes Shayari in Hindi

Copyright © 2023 · About Me · Contact Me · Privacy Policy · TOS · Disclaimer · Sitemap · DMCA.com Protection Status